अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत 37 किलो गांजा के साथ पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित अंतर्राज्यीय यात्री बस से अगले पड़ाव में जाने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की तो इनकी गतिविधि संदिग्ध मिली। तलाशी में सभी के बैग में गांजा का पैकेट मिला। आरोपित बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जब्त गांजा की कीमत तीन लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस सुशील नायक के निर्देशन में सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में अवैध शराब व नशीले मादक पदार्थ की बिक्री पर अकुंश लगाने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बसंतपुर राजकुमार लहरे, वाड्रफनगर चौकी प्रभारी वाड्रफनगर विनोद पासवान को चार मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचवटी ढाबा के पास पांच संदिग्ध बस से उतरकर दूसरे बस का इंतजार कर रहें है। इनके पास बैग में अवैध मादक पदार्थ होने की संभावना व्यक्त की गई। इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को देने के बाद पुलिस पंचवटी ढाबा के पास पहुंची और संदेही व्यक्तियों से पूछताछ की इन्होंने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस जब कुछ लोगों की मौजूदगी में इनकी तलाशी ली तो इनके पास गांजा अलग-अलग पैकेट में मिला। आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी वाड्रफनगर विनोद पासवान, सहायक उपनिरीक्षक बालेश्वर महानंदी, सहायक उपनिरीक्षक जबलून कुजूर, सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक राजीव कुजूर, आरक्षक शिव पटेल, विवेक पांडेय, दुर्योधन सिंह, आशीष तिग्गा, बजरंग सिंह कंवर, अनिल तिग्गा, विजय गुप्ता, रविंद्र चौधरी, जगनारायण गुप्ता शामिल रहे।
गिरफ्त में आए तस्कर-
गांजा के साथ पुलिस गिरफ्त में आए आरोपितों में कृष्णा सोनकर पिता राजेंद्र सोनकर 24 वर्ष, रोहित यादव पिता गुड्डू यादव 20 वर्ष दोनों निवासी मिल्की थाना ज्ञानपुर उत्तर प्रदेश, नीरज कुमार पिता राजेंद्र शाह 20 वर्ष निवासी सादिकपुर पोस्ट पचरूखी सद्दीकपुर, सिवान बिहार, सुरेशचंद्र जायसवाल पिता स्व.शंकर लाल जायसवाल 48 वर्ष निवासी ग्राम रईघुटा थाना करछना जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश, सन्गी जायसवाल पिता कृष्ण लाल जायसवाल 35 वर्ष निवासी रेदडाचुननी थाना विंध्याचल जिला मिर्जापुर शामिल हैं, इनके कब्जे से पुलिस ने एक-एक बैग बरामद किया, जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा था। इसका वजन कराने पर 37 किलो गांजा मिला।

Categorized in: