दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- दतिमा-बिश्रामपुर मार्ग से लगी रामनगर के आगे पासिंग नाला के पास खडी सड़क के बीच ट्रक के पीछे से टकराने से बाइक सवार पुलिसकर्मी की जीवन ज्योति हॉस्पिटल से रेफर महादेव हॉस्पिटल बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक करंजी चौकी में संजय यादव आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। वे 37 वर्षीय निवासी बिश्रामपुर जो अपनी बाइक काला रंग होंडा शाइन से सवार होकर बुधवार की सुबह करंजी चौकी में ड्यूटी करने आये थे। ड्यूटी पश्चात रात तकरीबन सवा 9 बजे वे दतिमा चौक से अपने घर के लिए बाइक से विश्रामपुर निकले थे जब पासिंग नाला के समीप पहुंचे तो धान से भरी ट्रक ड्राइवर लापरवाही पूर्वक बिना लाइट जलाए बीच सड़क में गाड़ी खड़ा कर रखा था। जिसके कारण आरक्षक कुछ भी नहीं समझ पाए अंत मे खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 29 एबी 0188 से पीछे भिड़ गए। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है हालांकि ट्रक छोड़कर चालक फरार है।

हादसे की खबर मिलते ही बिश्रामपुर थाना प्रभारी शिवकुमार व करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अपने निजी वाहन से हॉस्पिटल बिश्रामपुर भेजा। जहां से उनको जीवन ज्योति अंबिकापुर और महादेव हॉस्पिटल बिलासपुर भी ले जाया गया। महादेव हॉस्पिटल में उनकी सिर में गंभीर चोट होने से उन्होंने इलाज के बीच दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश के पुलिस विभाग में शोक की माहौल निर्मित हो गई है।

Categorized in: