गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने उड़ीसा, बिहार से जुड़े छत्तीसगढ़ के तार को खंगाल निकाला है। पुलिस ने मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लगभग 70 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।
विदित हो कि पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार काम्बले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के कुशल मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ नशा मुक्ति अभियान चलाकर नशेड़ियों व नशे के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 16 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि उड़ीसा से गांजा लेकर बस्तर होते हुए अंबिकापुर की ओर से छह व्यक्ति बिहार गांजा खपाने जा रहे हैं, जो गौरव पथ नया बस स्टैंड के पास खड़े हैं। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा पुलिस टीम गौरव पथ नया बस स्टैण्ड पहुंची, जहां छह व्यक्ति एक साथ पीठ में बैग रखे हुए खड़े मिले। पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम प्रभु कुमार सिंह पिता काशी राय (19), बिंदु कुमार पिता विशुन प्रसाद सोनी (19), परमजीत महतो पिता चन्द्रदेव महतो (46), संजेद आलम पिता कलामुददीन (22), तबरेज आलम पिता फतेह आलम (19), अनिरूद्ध शाह पिता मनिजर शाह (34) सभी निवासी जादवपुर गोपालगंज बिहार बताया। इनकी तालाशी लेने पर पृथक-पृथक कत्था नीला पैकेट पीला रंग के टेप से लिपटा मिला। पैकेट में गांजा मादक पदार्थ होना पाया गया, जिसका कुल वजन 68.550 किलोग्राम था, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुडीया के मार्गदर्शन में सभी आरोपितों से पूछताछ करने पर गांजा बिहार के राणा सिंह को देने के लिए लाने की जानकारी दी। आरोपितों ने बताया कि राणा सिंह के द्वारा प्रत्येक आरोपितों को तीन-तीन हजार रुपये देकर गांजा लाने भेजा गया था। आरोपित गोपालगंज से छपरा होते हुए रायपुर फिर रायपुर से जगदलपुर गए, जहां एक आटो वाला शोभा सुंदर अपने एक अन्य साथी सूरज कुमार के साथ आरोपितों को पृथक-पृथक बैग में भरकर गांजा दिया जिसे लेकर गोपालगंज राणा सिंह के पास जाना बताए। इसी बीच थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 1263/21 धारा 406, 408 भादवि के प्रकरण में पहले से पुलिस की टीम के साथ सउनि विनय सिंह के हमराह आरोपित की पतासाजी हेतु बिहार में थे, जो मुख्य आरोपी राणा सिंह का लोकेशन बिहार का होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बहादुरी से काम करते हुए राणा सिंह निवासी गोपालगंज बिहार को पटना के पास से हिरासत में लेकर अपने साथ आ रहे थे, तब सुबह शंकरघाट के पास आरोपित पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपित को वीरता पूर्वक दौड़ाकर पुनः पकड़ा गया। आरोपित द्वारा पुलिस टीम के साथ हमला करने के नीयत से मारपीट की गई, जिसमें पुलिस टीम को चोटें आई है, जिस पर आरोपित के विरूद्ध पृथक से शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं हमला करने का अपराध कमांक 213/2022 294, 506, 186, 353, 332 का प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों प्रभु कुमार, बिटु कुमार, परमजीत महतो, संजेद आलम, तबरेज आलम, अनिरूद्ध शाह सभी निवासी जादवपुर गोपालगंज बिहार व राणा सिंह पिता मिथलेश सिंह (22) निवासी गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक रीमा7 पर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपित सोमा सुन्दर हरिजन निवासी जगदलपुर एवं सुरज कुमार को लेने पृथक से टीम जगदलपुर उड़ीसा, बार्डर के लिए रवाना हुई है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राहुल तिवारी, उनि सरफराज फिरदौसी, विजय दुबे, सउनि विनय सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, अतुल सिंह, मंटु गुप्ता, सहबाज अंसारी, विमल टोप्पो, सपन मंडल, अभिषेक सिंह, राम प्रसाद निकुज, सरोज तिग्गा सक्रिय रहे।

Categorized in: