राजेन्द्र ठाकुर (राजू)
बलरामपुर छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा और शिकायतों का समाधान करने के लिए बेहद उपयोगी ऐप बनाया है, इस ऐप का नाम ‘‘अभिव्यक्ति’’ है। लोकेशन के हिसाब से एसओएस का बटन दबाते ही यूजर के पास तुरंत पुलिस सहायता पहुंचेगी। इस ऐप के प्रचार प्रसार हेतु जिला बलरामपुर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक एवं डीएसपी ज्योत्सना चौधरी के मार्गदर्शन में अभिव्यक्ति टीम महिला सेल द्वारा सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी, महिलाओं छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इस अभिव्यक्ति एप की जानकारी से अवगत कराने व इसके प्रचार प्रसार को लेकर बलरामपुर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जहाँ निरीक्षक अनिता प्रभा मिंज के द्वारा तातापानी पहुंचकर स्कूली छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने एवं उसका उपयोग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। निरीक्षक अनिता प्रभा मिंज छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि यह महिला सुरक्षा के लिए बनाया गया है इसकी उपयोगिता की जानकारी एक दूसरे को साझा करें एवं आस-पड़ोस की महिलाओं को जरूर अवगत कराएं ताकि वह किसी कठिनाई के समय इस अभिव्यक्ति का उपयोग कर पुलिस सहायता ले सकें। शिकायतों पर त्वरित निकाल और पीड़ित पक्ष को जल्दी राहत मिलेगी बलात्कार, छेड़छाड़ ,घरेलू हिंसा, मारपीट, प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, अपहरण एवं बाल विवाह संबंधित अपराधों को घटित होने पर तत्काल सूचना देने की समझाइश दी गई। सहित स्कूली कि छात्राएं एवं ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहे।तातापानी में टीम रक्षक में निरीक्षक अनीता प्रभा मिंज के साथ दीपिका राठौर, सुशीला किंडो, संगीता केरकेट्टा,गीता तिर्की, गुल्फी तिर्की,सविता इस कार्य के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई हैं।

Categorized in: