अंबिकापुर। जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव का सख़्त तेवर देखने को मिला। इस दौरान आदित्येश्वर शरण सिंहदेव कृषि विभाग के अधिकारियों पर बिफर पड़े। दरअसल सरगुजा जिले में किसानों को मक्का बीज के वितरण में हुई लेटलतीफी को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने नाराजगी जाहिर की।

सख्त अंदाज में आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कृषि विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा की क्या यह समय मक्का बीज वितरण करने का सही समय है। लेकिन अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं था। जबकि सामान्य सभा की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी खुद माना कि किसानों को मक्का बीज वितरण करने के काफी लेटलतीफी हुई है। यही नही कृषि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर सिंहदेव ने अधिकारियों से पूछा कि क्या यह समय मक्का बीज लगाने का है यदि लगाते भी है तो क्या मक्के की उपज अच्छी होगी या नहीं, अधिकारियों के पास इस सवाल का कोई जवाब भी नहीं था। इधर आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के सख़्त तेवर को देख सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लहंगे ने मीडिया के कैमरे को बंद करने कहा, साथ ही बैठक से मीडिया कर्मियों को बाहर करवा दिया।

Categorized in: