राजेंद्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जे.आर. प्रधान ने जानकारी दी है कि ग्राम तातापानी में एक अज्ञात बालिका मिली है, जिसे बाल कल्याण समिति बलरामपुर के आदेश के तहत् स्थायी रूप से बाल गृह में संरक्षित किया गया है। जिस व्यक्ति को उक्त अज्ञात बालिका के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वे महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा बाल कल्याण समिति बलरामपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Categorized in: