राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर -बलरामपुर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा बलरामपुर जिले को महिला हेल्प डेस्क हेतु प्राप्त टीवीएस जूपिटर स्कूटर वाहन को पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के साथ थाने को प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के द्वारा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया 7 नग जूपिटर स्कूटर जिले के बलरामपुर, रघुनाथनगर ,बसंतपुर ,शंकरगढ़, पस्ता ,चलगली एवं त्रिकुंडा को चिन्हित करते हुए रायपुर मुख्यालय से जिले को प्रदान किया गया है। जिले एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग हेतु जिले को एक नग महिंद्रा बोलेरो वाहन एक नग मोटरसाइकिल भी प्रदान किया गया है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए कारगर सिद्ध होगा। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले में पुलिस की व्यवस्था बेहतर करने को लेकर पुलिस मुख्यालय रायपुर से हमें सुविधा प्रदान की जा रही है साथी महिला उत्पीड़न एवं ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए प्राप्त वाहन उस कार्य के लिए उपयोग किए जाएंगे सभी थाना को निर्देशित किया गया है।

Categorized in: