राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर -बलरामपुर छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के संघीय निर्णय पर सहायक शिक्षक गौरव गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। लंबे समय तक ब्लॉक बलरामपुर पर ब्लॉक अध्यक्ष के पद रिक्त पड़े हुए थे जिसमें संघ द्वारा लगातार रिक्त पद की पूर्ति के लिए योजनाएं बनाई जा रही थी लेकिन किसी कारणवश रिक्त पद की पूर्ति नहीं हो पा रही थी जहां आज इस पद की पूर्ति की गई। जिला अध्यक्ष श्उपेंद्र सिंह से इस संबंध में बताया कि गौरव गुप्ता द्वारा संघ में एकजुटता लाने में बहुत प्रयास किया जा रहा है और उम्मीद है कि आगे चलकर वह बेहतर करेंगे इसलिए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है और उनके बेहतर भविष्य की मैं कामना करता हूं। ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर गौरव गुप्ता के द्वारा संघ के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उन्हें आश्वस्त कराया गया कि उनके द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

Categorized in: