दतिमा मोड़- सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत मध्यप्रदेश के सीमा से लगे अति पिछड़े ग्राम बैजनाथपुर, तेलाईपाठ, लुल्ह- भुण्डा एवं दूधनिया सहित कुल 5 गॉव जो पहाड़ की चोटी व अति पिछड़े जगह पर स्थित है जहां विकास पहुचने का कोई साधन स्थित नही है जहां जाने मात्र के लिए मिलो पहाड़ पर चढ़कर जाना पड़ता है वहां के सैकड़ो ग्रामीण महीने भर से पहाड़ के नीचे जंगल मे रहकर आंदोलन कर रहे है।

समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक पारस नाथ पहुचे थे तत्काल ग्रा।मीणों के पास….

उक्त ग्रामीणों की समस्या की खबर सुनते ही क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े बैजनाथपुर-लुल्ह के ग्रामीणों के पास पहुचे व जमीन में बैठकर उनका हर समस्या का निदान करने का वादा किया था।

मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश… मुख्य समस्याएं को बताए …सारे मांगों को करंगे पूरी…

अपनी विधानसभा क्षेत्र की समस्या को विधायक पारस नाथ राजवाड़े द्वारा आज शुक्रवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष रखा व विस्तृत बातचीत कर सारी समस्या को बताया जिसपर मुख्यमंत्री द्वारा विधायक भटगांव को निर्देशित किया गया कि आप तत्काल जो ग्रामीणों की मुख्य समस्या है उसे तत्काल चिन्हाकित करके मुझे बताए… सरकार द्वारा तत्काल बैजनाथपुर- लुल्ह, तेलाईपाठ सहित सारे अति पिछड़े ग्रामो का शीघ्र ही विकाश कार्य किया जाएगा साथ ही विकास वहां के विकास में किसी प्रकार की कोताही नही बरती जाएगी…जिसपर भटगांव विधायक ने तत्काल मुख्यमंत्री को समस्याओ को उपलब्ध कराने की बात कही।

कल आ रहे टीएस सिंहदेव…

वही बैजनाथपुर – लुल्ह ग्रामीणों से मिलने पंचायत मंत्री सिंहदेव स्वयं हेलिकॉप्टर से आ रहे है वही संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक पारस नाथ राजवाड़े भी उनके साथ मौजूद रहंगे।

Categorized in: