लखनपुर दिनेश बारी- उदयपुर एसडीएम ने 120 बोरी धान सहित ट्रैक्टर जब्ती कर ली है। बिचौलियों के द्वारा रूट बदलकर दूसरे रूट ले जाने के सन्देह पर एसडीएम ने जांच की जिस पर अवैध धान कुन्नी समिति में खपाने की बात सामने आई जिस पर कार्रवाई की गई।

एसडीएम प्रदीप साहू के द्वारा प्रतिदिन की भांति इस दिनो भी अंबिकापुर से अपने विभागीय कार्यालय उदयपुर की ओर जा रहे थे तभी लखनपुर और उदयपुर के मध्य हंसडाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सोल्ड मेसी ट्रैक्टर लगभग 120 बोरी धान दूसरे क्षेत्र की ओर जाने देख संडे पर स्वयं मौके पर रुकवाकर जांच की गई जिससे यह पता चला कि चालक घासीराम पिता कमल सहाय बरगा निवासी ग्राम कटिनंदा के द्वारा अस्वीकार किया गया कि उक्त धान कुंवरपुर से खरीदी कर कुन्नी धान खरीदी केंद्र में खपाने का प्रयास किया जा रहा था उक्त गांव लखनपुर समिति में आने के वजह से यह दूसरे रूट में जाते देख संदेह होने पर एसडीएम के द्वारा रुकवाया जिससे अवैध धान पाया गया जिस पर उदयपुर एसडीएम प्रदीप साहू ने उक्त मामले को जब्ती कार्यवाही कर उपज मंडी में सौंप दिया गया है।

Categorized in: