राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर बलरामपुर नगर पालिका परिषद अंतर्गत गौरव पथ का निर्माण तो हो गया और निर्माण हुए काफी साल होने जा रहा है किंतु गौरव पथ के साथ नाली का निर्माण नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क में बहने से चलने वाले लोगों को गंदे पानीऔर बदबू का सामना करना पड़ रहा है। इस और नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं जाना यह तो समझ से परे है। जबकी गौरव पथ रोड निर्माण के साथ नाली का निर्माण होना था ठेकेदार के द्वारा नाली न बनाएं जाने से वार्ड क्रमांक एक के घरो से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस वार्ड में निवास करने वाले लोगों ने बताया कि जन प्रतिनिधियों से नाली निर्माण की मांग की गई है किन्तु आज तक नाली निर्माण नहीं हो सका लोगों ने यह भी कहा कि जन प्रतिनिधि चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं जीतने के बाद इस और तनीक भी ध्यान नहीं देते हैं। आपको बता दें इसी गौरव पथ से होकर हर दिन जिले के कलेक्टर, एसपी सहित कई बड़े अधिकारी कर्मचारी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। लेकिन अभी तक गौरव पथ के बने कई वर्ष बीत गए लेकिन नाली निर्माण नहीं हो सका है। वही इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका के अधिकारी से शिकायत भी दर्ज कराई। लेकिन किसी ने इनकी बातों को ध्यान नहीं दिया। आखिर ध्यान क्यों दें उनके घर के सामने गंदगी थोड़ी ना बह रही है या उनको इस गंदगी से किसी प्रकार का कोई प्रभाव पड़ रहा है।प्रभाव तो सिर्फ वार्ड वासियों और राहगीरो को पड़ रहा है। बाकी ऐसी चेंबर में बैठे अधिकारियों को क्या दिक्कत।

वार्ड क्रमांक एक के पार्षद संजीत सिंह से पुछे जाने पर बताया नाली निर्माण के सम्बंध में नगर पालिका परिषद के अधिकारि को दो बार आवेदन दिया गया है। नगर पालिका परिषद में राशि के अभाव के कारण नाली निर्माण नहीं हो पा रहा है। पार्षद जी ने तो अपनी पक्ष रख कर पल्ला झाड़ लिया इन पार्षद के घर के सामने से भी दूसरे घरों का गंदा पानी बहता है लेकिन बेचारे पार्षद करे तो क्या करें। मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी तरूण एक्का ने बताया कि नाली निर्माण में विवाद के कारण एवं राशि अभाव के कारण नाली का निर्माण नहीं हो सका राशि मिलते ही नाली निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अधिकारी ने तो अपनी व्यथा बता दे लेकिन इन वार्ड वासियों का कोई तो दर्द समझ ले। इन्हें इन गंदगी से निजात मिल जाए।

Categorized in: