रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर सीमा से 10 किलोमीटर दूरी पर ग्राम रामपुर सेंदुर नदी के तट पर हो रहे 21 कुण्डिय नौ दिवसीय श्री गणेश महायज्ञ का पूर्णाहुति एवं महा भंडारा आज संपन्न हुआ इस दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड के भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज भी महा भंडारा एवं पूर्णाहुति में सम्मिलित होने पहुंचे।

गौरतलब है कि सेंदुर नदी के तट पर खाकी बाबा मठ हिंगोली महाराष्ट्र के श्री सियाराम दास जी महाराज के संरक्षण में 21 कुंडीय नौ दिवसीय श्री गणेश महायज्ञ का आयोजन 20 जनवरी से प्रारंभ हुआ था वही इसके पूर्व 19 जनवरी को विशाल शोभायात्रा भी निकाला गया था। आयोजन को लेकर आयोजन समिति के नरेश यादव, ललन यादव सहित समिति के अन्य लोगों के द्वारा डेढ़ माह पूर्व से व्यापक स्तर में तैयारियां की गई थी जहां पूरे सेंदुर नदी तट से रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग तक सजावट की गई थी जहां का नजारा देखते बन रहा था एक ओर जहां विशाल भंडारा चल रहा था तो दूसरी ओर देश भर से आए नामी-गिरामी संतो के द्वारा प्रवचन दिया जा रहा था तो वही श्री गणेश महायज्ञ करने के लिए भी अलग व्यवस्था की गई थी यही नहीं उसी परिसर में संतों के ठहरने के लिए भी व्यवस्था थी।

एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद- श्री गणेश महायज्ञ के पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा वही एक लाख से अधिक लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया स्थिति पूरे यज्ञ परिसर में ऐसी हो गई थी कि पैर रखने के लिए भी जगह कम पड़ रही थी।

सेंदूर नदी में लगा मेला- एक और जहां श्री गणेश महायज्ञ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा तो वहीं दूसरी ओर सेंदूर नदी का भी अद्भुत नजारा देखने को मिला सिंदूर नदी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के कारण मेला भी लगा नदी की बहती धार के बीच कई दुकान लगाए गए थे।

एक हजार से अधिक साधु संत पहुंचे- ग्राम रामपुर में चले श्री गणेश महायज्ञ पहले ही दिन से साधु-संतों एवं देश के नामचीन संतों का आने का सिलसिला जारी रहा 1 हजार से अधिक साधु संत श्री गणेश महायज्ञ में सम्मिलित हुए। प्रतिदिन श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनने का भी अवसर प्राप्त हुआ।

क्षेत्र में पहली बार हुआ इतना बड़ा धार्मिक आयोजन- क्षेत्र में पहली बार इतना बड़ा एवं भव्य धार्मिक आयोजन हुआ जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिस प्रकार से इतना विशाल धार्मिक आयोजन किया गया उसे लेकर तैयारियां भी बहुत व्यापक स्तर में की गई थी सैकड़ों लोगों के सहयोग से संपन्न हो सका।

Categorized in: