मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसगढ़ी पहुंचे जहां पर उन्होंने क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया ! इस अवसर पर ग्रामीणों व क्रिकेट खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल भावना से क्रिकेट को खेलें और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें ! उन्होंने कहा कि पूर्व में चुनिंदा स्थानों पर ही खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाती थी लेकिन जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और सरकार ने खेल प्राधिकरण का गठन किया है तब से गांव गांव में खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रहे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रही हैं ! विधायक श्री कमरो ने कहा कि परसगढ़ी क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी चाहे वह स्वास्थ्य का क्षेत्र हो चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे बिजली सड़क पुल पोलियो का निर्माण हो सभी पूरी तरह से कराए जाएंगे ! इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी सरपंच किरण सिंह सचिव गोपाल बेलवंशी सहित काफी संख्या में क्रिकेट के खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित रहे उद्घाटन मैच भर्रीडा॑ड और परसगढ़ी के बीच खेला गया ! गुलाब कमरो ने चौका लगाकर टिकट देवता का शुभारंभ किया ! परसगढ़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के पश्चात विधायक गुलाब कमरो अपने विधानसभा क्षेत्र के सोनहत विकासखंड में पहुंचे जहां पर सोनहत के स्टेडियम में फुटबॉल फाइनल मैच के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए !

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच उदारी एवं बैकुण्ठपुर के मध्य खेला गया जिसमें रोमांचक मुकाबले में उदारी की टीम ने बैकुण्ठपुर की टीम को रौदते हुए दो गोल से मैच जीतकर विजेता बनी बैकुण्ठपुर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी ! विधायक गुलाब कमरो ने विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड व नगद राशि प्रदान कर दोनों टीमों को अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी ! इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णा राजवाड़े, आरडी शर्मा, जनपद अध्यक्ष लल्ली सिंह, विधायक निज सचिव सगीर खान सहित काफी संख्या में फुटबॉल खेल प्रेमी व गणमान्य जन उपस्थित रहे ! नए साल में प्रथम बार सोनहत पहुंचने पर विधायक गुलाब कमरो का शैला नृत्य, आतिशबाजी व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया !

Categorized in: