सुसाइड नोट में खुद के आदत में सुधार नहीं ला पाने का जिक्र किया

अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मायापुर में रहने वाले व्यवसायी युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, इलाज के दौरान होलीक्रॉस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुसाइड नोट छोड़कर गया है, जिसमें स्वयं के आदत में सुधार नहीं ला पाने का जिक्र किया है।

जानकारी के मुताबिक, संदीप अग्रवाल पिता राजेन्द्र बंसल 40 वर्ष, का पुराने बस स्टैंड में ड्राई फ्रूट की दुकान है। शुक्रवार, 8 मई को रोजाना की तरह वह अपने घर से दुकान आया था, और रास्ते में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर सेवन करने के बाद युवक दोपहर करीब 12.30 बजे घर पहुंचा और अपने पिता को बताया कि वह जहर पी लिया है। इसकी जानकारी राजेन्द्र बंसल ने फोन करके अपने छोटे भाई सतीश को दी, और बताया कि उसे लक्ष्मी नारायण अस्पताल ले जा रहे हैं। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर स्वजन उसे होलीक्रॉस अस्पताल ले गए, यहां इलाज के दौरान 8 मई को ही शाम 4.4 बजे उसकी मौत हो गई। स्वजन के मुताबिक मृतक एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें स्वयं के आदत में सुधार नहीं ला पाने का जिक्र किया है। बताया जा रहा है कि मृतक सट्टा खेलने का आदी था, संभवत: वह इससे मुक्त नहीं हो पा रहा था। स्वयं के आदत में बदलाव नहीं ला पाने के कारण वह ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Categorized in: