महासमुंद। जिले में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली। पुलिस की टीम ने 75 लाख रुपये बरामद किया है। ओड़िशा के कांटाबांजी से रायपुर की तरफ आ रही एक कार से पुलिस की टीम ने 75 लाख रुपये बरामद किया है। एक गाड़ी में भारी मात्रा में कैश सप्लाई किये जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। गाड़ी में दो लोग सवार थे। पुलिस ने जब दोनों से कैश के बारे में पूछा गया तो वह कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए। पुलिस ने पूरे पैसे जब्त कर लिए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पूछताछ में कार ड्राइवर ने बताया कि ये पैसे रायपुर के सोना चांदी व्यापारियों के हैं। कुछ 60 व्यापारियों को ये पैसे देने थे। लेकिन वैध डॉक्यूमेंट नहीं होने के कारण कार्रवाई की गई।

लगभग 85 लाख रुपए की संपत्ति जब्त
पुलिस के अनुसार, कार, मोबाइल और नकदी सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम इसकी जांच करेगी। दोनों आरोपियों के नाम राजेन्द्र महानंद और महाप्रज्ञ जैन है। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं।

75 लाख रुपए नकद बरामद
पुलिस को जांच में 500-500 सौ नोट का बंडल मिले हैं। पुलिस के अनुसार, 100-100 नोटों के कुल 150 बंडल बनाए गए थे। पुलिस ने टेमरी नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान ओडिशा के खरियार रोड की ओर से एक सफेद गाड़ी आ रही थी। कार ड्राइवर की पहचान ओडिशा के बलांगीर जिले के मुंडापला निवासी राजेंद्र महानंद के रुप में हुए है। जबकि बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कांटाबांजी निवासी महाप्रज्ञ जैन बताया है। जांच के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे एक नीले रंग के बैग से 75 लाख रुपए नकद बरामद हुए। ये 500-500 रुपए के नोटों के 150 बंडल थे, जिनमें हर एक बंडल में 100 नोट शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पैसे कहां से आ रहे हैं और कहां पहुंचाने थे। फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है।

 

Categorized in: