अंबिकापुर। कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने आ रहे कुटुम्ब न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। घटना थाने के सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुटुम्ब न्यायालय अंबिकापुर में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदस्थ विजय पाण्डेय के भांजा साहिल पाठक 04 मार्च को एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी जानकारी लेने के लिए वे 05 मार्च को शाम करीब 6.30 बजे मोन्टी सिंह को फोन किए थे। मोन्टी सिंह उन्हें बौरीपारा रिंग रोड में पाण्डेय पेट्रोल पम्प के पास बुलाया। जब वे कार से वहां पहुंचे तो बातचीत के दौरान मोन्टी सिंह अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। जब वे अपनी कार से थाना में रिपोर्ट करने आ रहे थे तो पीछे से मोन्टी सिंह एवं अन्य स्कूटी से चांदनी चैक के पास आकर उन्हें रोकने का प्रयास करते हुए गाड़ी में हाथ-मुक्का से प्रहार करने लगे। इनसे बचकर वे थाना पहुंचे तो करीब 7 बजे पीछे से पहुंचे मोन्टी सिंह एवं उसके साथी कार से उतरते वक्त बेखौफ होकर लात, घूंसे से मारपीट करने लगे। इस दौरान साथ में आए लोग और पुलिस ने बीच-बचाव किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: