अंबिकापुर। शहर की होनहार छात्रा साक्षी अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का मान बढ़ाया है। साक्षी, श्री अमरजीत अग्रवाल टिटू एवं श्रीमती अंजना अग्रवाल की सुपुत्री हैं।

साक्षी ने अपनी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा कार्मेल स्कूल, अंबिकापुर से प्राप्त की। प्रारंभ से ही मेधावी रही साक्षी ने अपनी लगन और परिश्रम के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर उनके ताऊ हरिराम अग्रवाल, रोशन अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल ‘माहीÓ ने साक्षी को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मोरखी परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष और गर्व का वातावरण है। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प माता-पिता एवं परिवार का हर कदम पर सहयोग एवं बड़ों के आशीर्वाद को दिया है। मित्रों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की

Categorized in: