राजू ठाकुर – बलरामपुर – सरगुजा संभाग में करोना का प्रकोप लगातार जारी है जिले के कोतवाली थाना अजाक थाना से 3 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसके बाद दोनों थाना को सील कर दूसरी जगह संचालित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बलरामपुर सिटी कोतवाली में पदस्थ एवं उनके संपर्क में आए हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों कोरोना जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया था।जिसमें जांच रिपोर्ट आने के बाद बलरामपुर सिटी कोतवाली से एक वही आजाक थाना से दो कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई। इसके बाद तत्काल संक्रमित लोगों को कोविड-19 हॉस्पिटल शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी तो वही दोनों थाना को भी सील कर दिया गया। जहा पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारियों को होम कोरेंटिन कर दिया गया। थाने में मरीजों पहचान होते ही संपर्क में आए हुए लोगों का पहचान एवं उनका डिटेल एकत्रित करने में स्वास्थ्य विभाग जुट गई है ताकि कमयूटिंग में आए हुए संक्रमित लोगों की तत्काल पहचान कर उन्हें इलाज हेतु कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा जा सके। इस बात की जानकारी देते हुए जिला नोडल अधिकारी डाॅ रवि लिंकन बड़ा ने बताया की जिले में कुल 11 संक्रमित मरीज की पहचान हुई थी। जिसमें से रामानुजगंज से 5 बलरामपुर से 4 राजपुर से 02 कुल 11 मरीजों की पहचान की गई थी पहचान के बाद तत्कालीन सभी मरीजों का इलाज जारी है।

बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम ने बताया कि बलरामपुर के दोनों थाना सील होने के बाद तत्कालीन आजाक थाना और कोतवाली थाना बलरामपुर के शनि मंदिर के पास बरिया डीह स्कूल में नए स्टाफ के साथ संचालित किया गया है

Categorized in: