बलरामपुर – जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बलंगी गांव में स्थित प्राचीन श्री बंशीधर मंदिर में जन्माष्टमी को मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं ।

जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राज किशोर शुक्ला ने बताया की मंदिर प्रांगण की साफ सफाई और मंदिर रंग रोगन का कार्य पूर्ण होने वाला है तथा आकर्षक लाइट सजावट किया जा रहा है श्री बंशीधर न्यास समिति के सचिव रघुवर केसरी कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार कुशवाहा ने बताया की श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी तैयारियां की गई है श्री बंशीधर मंदिर के साथ,परिसर के सभी मंदिरों (शंकर मंदिर, दुर्गा मन्दिर)को बड़े ही भव्य एवं दिव्य रूप में सजाया जाएगा और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मंदिर समिति की ओर से सभी भक्तों से आग्रह किया गया है की कोरोना वायरस महामारी के दिशानिर्देशों के पालन करते हुए मास्क व समाजिक दूरी बनाकर ही मंदिर में दर्शन व पूजन करें ।

Categorized in: