ओड़गी – आदिवासी युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़ सदैव आदिवासी समुदाय की शिक्षा, संस्कृती, संविधानिक,जल,जंगल, ज़मीन,की रक्षा महापुरूषों के सिद्धान्त के अनुकरण करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है ।
आदिवासी युवा छात्र संगठन इकाई ओड़गी के टीम द्वारा ग्राम पंचायत चपदा स्कूल के प्रांगड़ मे आदिवासी युवा छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर पौधारोपण का कार्य किया गया है, जिसमे उपस्थित पूर्व माध्यमिक शाला चपदा के प्रधान पाठक लक्ष्मण सारथी , प्राथमिक शाला चपदा रामकुमार कुशवाहा , आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला महासचिव प्रकाश सांडिल्य , लक्ष्मण सिंह पोर्ते ब्लॉक अध्यक्ष ओडगी , आदिवासी युवा प्रभाग के अध्यक्ष रामकुमार बंछोर वह आदिवासी युवा छात्र संगठन के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

Categorized in: