मनेंद्रगढ़ ! नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त कार्यवाही में 87 प्रकरणों में 11000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है ! मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त कार्यवाही में बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ 64 प्रकरण बनाए गए जबकि खाद्य विभाग और औषधि विभाग के साथ होटल संचालकों व अन्य के खिलाफ 23 प्रकरण बनाए गए कुल 87 प्रकरणों मैं 11,000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है ! मामले में बताया गया है कि लगातार लोगों को समझाइश दी जा रही है कि बिना मास्क के लोग घर से बिना किसी वजह से ना निकले जरूरत पड़ने पर मास्क लगाकर ही घर से निकले लेकिन लोग बिना मास्क लगाए ही निकल रहे हैं जिनके खिलाफ आगे भी लगातार कारवाही जारी रहेगी सभी को शासन प्रशासन के नियमों का पालन करना अनिवार्य है !

Categorized in: