मनेंद्रगढ़! सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के चार बार के विधायक कद्दावर आदिवासी नेता छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के जन्मदिन पर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मरीजों को फल वितरण किया गया ! उल्लेखनीय है कि प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का सोमवार 22 जून 2020 को जन्मदिन रहा जिसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में मरीजों को फल वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया गया ! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर पंचायत झगड़ाखांड अध्यक्ष रजनीश पांडे, उपाध्यक्ष सत्तार अली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला महामंत्री चंद्रकांत चावड़ा, ज्योति मजूमदार, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शगुफ्ता बख्श, चरण सिंह खनूजा, लवी छाबड़ा, अमित पांडे, गोपाल गुप्ता, राजेश सिंह, शुद्धू लाल वर्मा, राजकुमार यादव, गिरधर जयसवाल, राकेश यादव, शेषमणि, संजय यादव, केडी समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Categorized in: