अंबिकापुर। बैंक के खाता से अनाधिकृत तरीके से 79 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है, और वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक दर्रीडांड निवासी तेन सिंह साहू पिता धनी राम साहू 46 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि बीते 29 अगस्त को उसके एक्सिस बैंक शाखा अंबिकापुर के खाता से दूसरे खाते में 30 अगस्त को 79 हजार रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। बैंक जाने पर मैनेजर ने बताया कि एक बैंक ऐप में यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर हुआ है, जबकि उसके द्वारा रकम किसी अन्य खाते में ट्रांसफर नहीं किया गया है। इसकी शिकायत सायबर सेल अंबिकापुर के ऑनलाइन सायबर पोर्टल में भी दर्ज कराई गई है।

Categorized in: