मनेन्द़गढ़! सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने सनबोरा नदी पर 5 करोड़ 47 लाख कि लागत से नव निर्मित पुल का लोकार्पण*किया तथा बहरासी से सनबोरा 20 करोड़ 18 लाख की लागत से 32 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया इसके बाद सिरखोला पहुचे विधायक ने सिर खोला चांटी बैरियर से कुवारपुर सड़क15 करोड़ 20 लाख की लागत से 23 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया !

*विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर से डोम्हरा अटल चौक तक तीन करोड़ 3 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से 10 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया ! रापा से बड़गांव कला बीटी रोड 33 . 70किलोमीटर के नवीनीकरण का 5 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से का भूमिपूजन किया !

विधायक गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करवा से मैनपुर 2 करोड़ 54 लाख का किया भूमिपूजन* उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण लागत राशि 27 लाख का भूमिपूजन तथा भरतपुर में विधायक निधि शेड निर्माण लागत 2 लाख का भूमिपूजन किया!
विधायक गुलाब कमरो के द्वारा जनपद पंचायत भरतपुर में मनरेगा योजना से 35 ग्राम पंचायतों में 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से होने वाले 132 कार्यो का भूमिपूजन किया गया इस तरह कुल 54 करोड़ 19 लाख के कार्यो की सौगात दी गई*

साथ ही जनकपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों, नर्सों व कर्मचारियों को गुलदस्ता एवं श्रीफल देकर सम्मान किया वही विधायक गुलाब कमरो भरतपुर के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्र की हालातो पर आवश्यक चर्चा कर दिशा निर्देश दिये !


इस अवसर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह,विधायक प्रतिनिधि अंकुर प्रताप सिंह, मनेन्द्रगढ़ जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह,अवधेश सिंह,संजीव गुप्ता,छोटेलाल वर्मा,विक्की जगवानी,विधायक जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे!

Categorized in: