मानीचौक(उमाशंकर देवांगन)- सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डेडरी में बीती रात एक युवक को हत्यारों ने जान सहित मारकर मौत की नींद सुला दी है, जिससे क्षेत्र में सनसनी का मौहोल निर्मित है।

मिली जानकारी अनुसार बीती रात मृतक सन्तलाल पिता रामचंद्र सारथी जाती घसिया उम्र 30 वर्ष अपने रिस्तेदारी से घुम फिर कर अपने घर वापस आया था, लोगो के बताय अनुसार अपने घर मे इस रात अकेले था, और मृतक के पत्नी अपने बच्चों को साथ लेकर मायके गई हुई थी, इस उपरांत बीती रात मंगलवार को सन्त लाल अपने घर मे अकेले था, जिस दौरान उसके उपर जानलेवा हमला हो गया।

सुबह मृतक के बगल में रहने वाले परिवार जब घर से पीछे तरफ निकले तो घर से लगभग 20 मीटर की दूरी में संतलाल का मृत हालत में शव देख परिजनों की होश उड़ गया ,और ग्रामीणों को इस सबन्ध में जानकारी दिये साथ ही पुलिस को सूचना दिए,इसके उपरांत सूरजपुर पुलिस ने मौके में पहुंच शव को देख विवेचना शुरू किए जिसमे मृतक के सर की दाहिने अंग का हडडी टूट धस गया था जिसका पंचनामा कर मर्ग कायम किया साथ ही शव के पास एक मोटी डंडा भी बरामद किया है, जिससे पुलिस ने संसय किया कि इसी डंडा में पीटने से युवक की मौत हुई है।

डंडा को पुलिस ने अपने हिरासत में सुरक्षित रखा है ताकी हत्यारा तक पहुंचने में कामयाब हासिल हो सके, वही सूरजपुर पुलिस ने डॉग स्क्वायड मंगाकर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने की कोशिश की पर पकड़ने में नाकाम रहे , वही पुलिस ने अम्बिकापुर से वरिष्ट बैज्ञानिक बुलाकर घटना से रूबरू हुए जिसमे डॉक्टर एस. के. कुजूर ने शव को देख बताया की सिर के दाहिने अंग की आइस के ऊपर गभीर चोट लगने से हड्डी टूट अंदर घूंस गई है जिसके कारण मौत हुई है हालांकि वास्तविक पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

पुलिस ने इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर भेजा दिया है ,और पुलिस ने हत्या को पारिवारिक मामला बताया है,साथ ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार भी कर लेने दावा पुलिस ने की है। इस दौरान सूरजपुर सीएसपी जे.पी.भारतेंदु, थाना प्रभारी धर्मानन्द शुक्ल, वरिष्ठ बैज्ञानिक अम्बिकापुर एस. के.कुजूर ,हेड कांस्टेबल अदीप प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Categorized in: