मनेन्द़गढ़! आरटीआई कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता के ऊपर विगत दिनों प्राणघातक हमला किया गया था जिस मामले में शामिल पांच आरोपियों को मनेंद्रगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ! पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के पास से मारपीट में उपयोग किए गए दो डंडे तथा घटना को अंजाम देकर भागने में उपयोग की गई एक कार एवं एक स्कूटी को बरामद किया ! घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है !

Categorized in: