बिश्रामपुर। श्री अय्यप्पा शनिश्वर मंदिर बिश्रामपुर में 41वां वर्षगांठ प्राण प्रतिष्ठा, मंडल पूजा व मकर संक्रांति महोत्सव का शुभारंभ 16 नवंबर से किया जाएगा। गौरतलब है कि कोयलांचल में स्थित श्री अय्यप्पा शनिश्वर मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 41वां वर्षगांठ प्राण प्रतिष्ठा, मंडल पूजा व मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 16 नवंबर को प्रातः छह बजे से सायं छह बजे तक मुद्रा धारण अखंड नाम यज्ञ, 27 नवंबर को बारहवीं ज्योति अष्टाभिषेक प्रातः दस बजे से दोपहर बारह बजे से अन्नदान, 14 दिसंबर को प्रातः दस बजे से अष्टाभिषेक, दोपहर बारह बजे से अन्नदान, 26 दिसंबर को प्रातः साढ़े चार बजे से प्रभात फेरी, निर्माल्य दर्शन, अभिषेक, अष्ट द्रव्य गणेश हवन, उषा पूजा, कलश पूजा, अष्टाभिषेक, मध्याह्न पूजा, दोपहर बारह बजे से अन्नदान व शाम पांच बजे से श्री अय्यप्पा भक्त शोभायात्रा गौरीशंकर मंदिर से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड, संतोषी मंदिर सतपता से होकर वापस श्री अय्यप्पा मंदिर पहुंचेगी। सायं सात बजे महाआरती, भजन, रात आठ बजे शनिश्वर पूजा किया जाएगा। 13 जनवरी को प्रातः नौ बजे विशेष नाग पूजा, लक्ष्मीनारायण पूजा व सायं छह बजे से गणपति पूजा, प्रसाद शुद्धि, वास्तु बलि, 14 जनवरी को भक्तों द्वारा खुद से दीप समर्पण व पुष्प अभिषेक किया जाएगा। साथ ही प्रातः साढ़े चार बजे प्रभात फेरी, निर्माल्य दर्शन, अभिषेक, महागणपति हवन, उषा पूजन, कलश पूजा, नवग्रह कलशाभिषेक एवं गणपति कलशाभिषेक, अष्टाभिषेक, कलशाभिषेक चंदन द्वार, मध्यान्ह पूजन, दोपहर में अन्नदान, सायं चार बजे शोभायात्रा मद्राह होटल कल्याणी सदन से गौरीशंकर मंदिर से अय्यप्पा मंदिर तक, सायं सात बजे पवित्र 18 सीढ़ियों पर प्रवेश, रात साढ़े सात बजे दीपाराधना, भजन, रात नौ बजे रात्रि पूजा किया जाएगा। 14 जनवरी को ही 41वां वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम के तहत निरंजनम नारियल में तेल का दीपक खुद भक्तों द्वारा परिक्रमा कर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति द्वारा व्यापक रूप से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Categorized in: