रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रविवार दोपहर 1 बजे के करीब ग्राम कनकपुर में 3 वर्षीय मासूम बच्ची जो घर के नजदीक तालाब में अपने 5 वर्षीय भाई के साथ नहाने गई थी इस दौरान मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई घटना के बाद गांव में मातम पसर गया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

                   प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कनकपुर के वार्ड क्रमांक 8 बरवापारा में रहने वाले खुशहाल अंसारी की 3 वर्षीय पुत्री सुहानी अपने  5 वर्षीय भाई उस्ताद के साथ आज दोपहर 1 बजे के करीब घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गई थी। दोनों भाई बहन नहाने में मग्न थे इसी दौरान अचानक उस्ताद देखा कि बहन नहीं दिख रही है तो वह सोचा कि घर चली गई होगी जिसके बाद वह दौड़ता हुआ अपने घर में दादी के पास गया पूछा सुहानी आई है दादी ने जब कहा नहीं आई है तो घर के और सदस्य बाहर निकले और अगल-बगल के घरों में सुहानी को खोजने लगे जिसके बाद वे तालाब में गए जब तालाब में बच्ची को खोजा तो सभी की आंखें फटी रह गई बच्ची तलाब में ही जल समाधि ले चुकी थी। जिसके बाद इसकी सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी गई सूचना पर सब इंस्पेक्टर अश्वनी पांडे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मोहल्ले में हैंडपंप या कुआं होता तो नहीं होती ऐसी घटना- बरवापारा में न कोई हैंडपंप है न कुआं है यह के लोग यहां से पानी लेने करीब 1 किलोमीटर दूर जाते हैं वही नहाने के लिए तालाब का इस्तेमाल करते हैं वही   प्रतिदिन दोनों मासूम भाई बहन तालाब में नहाने जाते थे वहीं किनारे में ही प्रतिदिन नहाते थे परंतु न जाने कैसे सुहानी तलाब में आगे बढ़ गई और डूब गई।

गांव में पसरा मातम- चंचल, नटखट ,बातूनी सुहानी के तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है। कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था कि जो बच्ची अभी मोहल्ले में खेल रही थी एवं अपनी मीठी मीठी बातें करी थी वह इस प्रकार अचानक  खामोश हो जाएगी।

Categorized in: