रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बलरामपुर रामानुजगंज जिले के कलेक्टर संजीव कुमार झा ने 4 मई से आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ जिले के सभी दुकानों के खुलने की बात कही है। श्री झा ने कहा कि रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान, होटल, ब्यूटी पार्लर, सैलून छोड़कर बाकी सभी दुकाने खुली रहेंगी श्री झा ने जिले वासियों से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने एवं समय-समय पर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। श्री झा ने कहां की दुकान है 8 से 12 खुली रहेंगी। श्री झा ने जिले के सभी दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने एवं माक्स लगाए जाने की अपील की है।

Categorized in: