अम्बिकेश गुप्ता / कुसमीभारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलरामपुर जिला के दिग्गज नेता रामविचार नेताम ने रविवार को लॉक डाउन के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिला व मण्डल के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से बलरामपुर के गतिविधियों की समीक्षा कर जिला की समस्याओं से मंडलवार जानकारी ली. इस दौरान हिण्डालको द्वारा किये जा रहें बाक्साईट परिवहन के विषय में भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि रामविचार नेताम ने तत्काल बलरामपुर कलेक्टर से बात करने कहा हैं।

रामविचार नेताम से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े जिला बलरामपुर के आदिवासी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सुखनंदन किसान ने कहा कोरोना वायरस के प्रकोप से एक ओर हमारा जिला अभी तक सुरक्षित हैं पर शरहद जिला होने की वजह से यहां खतरा ज्यादा है ऐसे में हिंडाल्को द्वारा दूसरे राज्य तक परिवहन चालू कराना कोरोना वायरस को निमंत्रण देने जैसा होगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकरगढ़ दिनेश पैकरा ने कहा बॉक्साइट परिवहन सामरी क्षेत्र के लिए खतरा हैं. क्योंकि बॉक्साइट ट्रक अन्य राज में जाकर संक्रमण हमारे जिले में ला सकते हैं इसे बंद करना अनिवार्य हैं.

भाजयुमो जिला संयोजक व पार्षद विकेश साहू ने कहा हिंडाल्को प्रबंधन व प्रशानिक साठ – गांठ से बीते 3 दिनों से पुनः बॉक्साइट ट्रकों के द्वारा परिवहन का कार्य चालू किया गया हैं जिससे नगर व ग्रामीण इलाकों में भय का वातारण व्याप्त है। बॉक्साइट परिवहन कर रहीं ट्रके झारखण्ड की सीमा से गुजरते हुवे उत्तरप्रदेश तक जाती है ऐसे में उत्तरप्रदेश जैसे राज्य जहाँ संक्रमितो की संख्या हजारो में है और सैकड़ों की संख्या में मृत्यु भी हुई है इस परिस्थिति में उन संक्रमित स्थानों से संक्रमण परिवहन के माध्यम से कही न कही हमारे क्षेत्र में प्रवेश करने का भय बना हुआ है।

भाजयुमो बलरामपुर जिला पदाधिकारी राजा गुप्ता ( दुर्गेश) ने कहा संक्रमण की रोकथाम तक बाक्साईट परिवहन बंद रहना जरूरी हैं. रेनुकूट बाक्साईट परिवहन कर ट्रक के ड्राइवर द्वारा वहां से संक्रमण होकर आकर हमारे क्षेत्र कुसमी सामरी व पूरे बलरामपुर में संक्रमण फैला सकते हैं. इस विषयो पर चर्चा हुई व रामविचार के द्वारा कलेक्टर से बात करने का आश्वासन दिया।

मंडल अध्यक्ष चांदो युवा मोर्चा विकास मंडल ने कहा हिंडालको द्वारा परिवहन पुनः चालू कराना जो कि अन्य राज्य से ट्रक आवागमन की अनुमति जिला प्रशासन से मिलना निंदनीय है इससे क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका है अतः बॉक्साइट परिवहन तत्काल बंद किया जाये।

Categorized in: