अम्बिकापुर. मात्रात्मक त्रुटि की वजह से अब प्रदेश के अनुसूचित जनजाति के लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित नहीं होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ के 12 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की स्वीकृति दी गई है. केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले पर भाजपा के अनुराग सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है.

भाजपा नेता अनुराग सिंह देव ने कहा, छत्तीसगढ़ के 12 जनजातियों के लिए आज उत्सव और आनंद का दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ के 12 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का निर्णय लिया. सिंह देव ने कहा, पहले ये जातियां मात्रात्मक त्रुटि की वजह से आदिवासी होने का लाभ नहीं ले पा रहे थे. इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे थे. आज केंद्रीय कैबिनेट ने 12 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं. उम्मीद करता हूं कि ये जनजातियां सुविधाओं का लाभ लेकर समाज का विकास करेंगे और भारत को आगे बढाने में योगदान करेंगे.


आदिवासी भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ की ऐसी जातियां, जो मात्रात्मक त्रुटि के कारण अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नहीं हो पा रहे थे. इसके लिए वर्षों से लगे हुए थे. ऐसी जातियों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की स्वीकृति देकर अनुसूचित जनजाति में शामिल किया. इसमें 12 जनजातियां शामिल हैं.

Categorized in: