राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर कोरोना के तीसरी लहर की संभावना के दृष्टिगत प्रशासन ने जिले में एहतियात के तौर पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है तथा कोविड टेस्टिंग बढ़ाने व संक्रमितों की पहचान के लिए सर्विलॉस टीम का गठन भी किया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव में कोविड का टीका सर्वाधिक कारगर है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के पहल पर जिले में पिछले दिनों कोविड वैैक्सीनेशन महाअभियान में 1 लाख 26 हजार लोगों को टीका लगाया गया था। किन्तु अभी भी जिले की बड़ी आबादी को टीका नहीं लग पाया है। कोरोना का सुरक्षा चक्र बनाने तथा कोविड से बचाव के लिए लोगों को टीका लगाना जरूरी है, इस आशय से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण आयोजित करने की बात कही है। वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण 11 दिसम्बर को संचालित किया जायेगा, जिसमें प्रथम चरण की भांति द्वितीय चरण की सारी जरूरी व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव को वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। महाअभियान के अंतर्गत प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पहले तथा दूसरे डोज के लिए पात्र लोगों की अलग-अलग सूची बनाई गई है ताकि ऐसे इलाकों को केन्द्रित कर सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की जा सके। वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए लोगों को जागरूक करने की कवायद लगातार जारी है तथा कोविड टीके से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रशासन की टीम डोर-टू-डोर पहुंच रही है। पूरे प्रशासनिक अमले के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी नारे व स्लोगन के माध्यम से जनसमुदाय को बता रहे हैं कि कोरोना टीके का कोई भी दुष्परिणाम नहीं है, आप इसे जरूर लगवाएं। लोगों को जागरूक करने क्रम में स्थानीय भाषा व बोली में भी कोरोना टीका के फायदे से अवगत कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिलवासियों से पुनः अपील करते हुए कहा कि कोविड टीकाकरण को लेकर कोई भ्रम न फैलाएं टीके का कोई दूष्प्रभाव नहीं हैं। जिस प्रकार वैक्सीनेशन महाअभियान के पहले चरण में आपका सहयोग मिला है उसी प्रकार महाअभियान के दूसरे चरण में आगे बढ़कर अपना योगदान दें और टीका लगवाएं।
जिले में 90 प्रतिशत लोगों को पहला तथा 45 प्रतिशत लोगों को लगा दूसरा डोज

Categorized in: