राजेन्द्र ठाकुर( राजू )बलरामपुर बलरामपुर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू एवं प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस की सहमति एवं अनुशंसा जिला स्तरीय सहयोग समिति का गठन किया गया जिसमें। डॉक्टर दिनेश यादव, अंजुम अंसारी, कृपाशंकर विकास दुबे विकास केसरी को सदस्य बनाया गया। अपनी अपनी नियुक्ति के बाद अंजुम अंसारी विकास दुबे ने संयुक्त रुप से पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले की सोसाइटी में धान विक्रय के लिए आने वाली किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो धान खरीदी केंद्रों में किसानों को सुविधा में भी आवश्यक इंतजाम हो सभी आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त रहें। हम सबका प्रयास रहेगा। अंजुम अंसारी ने कहा कि यदि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल संपर्क कर सकते हैं। अंजुम अंसारी विकास दुबे ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू, विधायक बृहस्पति सिंह, किसान कांग्रेस के सरगुजा संभाग प्रभारी विमलेश तिवारी का आभार माना।
सोसाइटी का दौरा कर किसानों का करेंगे सहयोग
अंजुम अंसारी विकास दुबे ने कहा कि हम लोग छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के निर्देश पर सोसायटीओं में पहुंचकर किसानों की समस्याओं को समझ कर उसे तत्काल हल करने एवं किसानों को सहयोग करने के लिए कार्य करेंगे।
किसान हितेषी है छत्तीसगढ़ सरकारअंजुम अंसारी विकास दुबे एवं ने कहा कि पूरे भारत में छत्तीसगढ़ मात्र एक ऐसा राज्य है जहां बोनस सहित 2500 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार गठन के बाद तत्काल किसानों का कर्जा माफ कर दिया गया वहीं किसानों के हित में लगातार फैसले ले जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किसान पुत्र हैं जो किसानों के दर्द को समझते हैं एवं उनके लिए कार्य कर रहे हैं।

Categorized in: