अम्बिकेश गुप्ता / कुसमीलॉक डाउन में हिण्डालको के ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे बाक्साईट परिवहन की रोक की मांग निरंतर जारी हैं सामरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व कुसमी नगरवासियों ने तत्काल कलेक्टर सहित राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर इस ओर रोक लगाने की मांग की हैं. तथा सामरी विधायक चिंतामणि महाराज को भी इसकी प्रतिलिपि भेंजी हैं।

इसके पूर्व बलरामपुर जिला के कांग्रेस – भाजपा समेत सभी ने अपनी बातों को मीडिया में रखकर एक राय में कहा था कि फिलहाल अंतरराज्जीय बाक्साईट परिवहन किया जाना जल्दबाजी हैं. कोरोना वायरस के रोकथाम तक इस पर रोक लगा रहना जाना चाहिए. इस विचार के कुछ दिन बाद ही बाक्साईट परिवहन चालू कर दिए जाने के बाद अब ज्ञापन सौंपकर परिवहन बंद करने की मांग की गईं हैं।

शनिवार को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से अंतरराज्जीय बाक्साईट परिवहन पर रोक लगाने को लेकर सामरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में जनपद पंचायत सदस्य सरपंच व उपसरपंच ने बलरामपुर कलेक्टर के नाम कुसमी एसडीएम द्वारा प्रतिवेदन सौंपा. उन्होंने बताया है कि सामरी क्षेत्र वासियों की जन भावनाओं के साथ समस्त जनप्रतिनिधि के द्वारा यह पत्र कोविड-19 की महामारी बीमारी से ग्रस्त विश्व जन सुरक्षा हेतु लाक डाउन का हर मुसीबतों का सामना करते हुए अब तक सामरी क्षेत्र सुरक्षित रहा है जिसका योगदान जिला प्रशासन एवं सामरी विधायक का रहा है समय-समय पर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस – भाजपा जनप्रतिनिधि द्वारा मीडिया से करोना कहर के संबंध में अपनी पक्ष रख चुके हैं इसके बावजूद हिंडालको कंपनी से अंतर राज्य बॉक्साइट परिवहन पुनः चालू कर दिए जाने से क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल निर्मित है. प्रतिवेदन में यह भी उल्लेखित किया है कि ट्रकों में छत्तीसगढ़ के ही ड्राइवर क्लीनर रहेंगे परंतु ड्राइवरों से भरोसा करना प्रशासन की बहुत बड़ी चूक हो सकती है. आगे उन्होंने उल्लखित किया है कि सामरी क्षेत्र वासियों का भला चाहते हैं तो संक्रमित बीमारी से रोकथाम होने तक ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद किया जाये. उक्त जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बॉक्साइट परिवहन बंद नहीं होने पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन को ठहराया हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुवे जनपद पंचायत सदस्य खसरू बुनकर, मानमती सिंह, उर्मिला सोनवानी, मुनेश्वर राम, अंजना नागेशिया, सरपंच भगमनीया देवी, मन बहाल राम, देवेंद्र राम, संतोषी सिंह, मनप्यारी, छत्रपाल, उपसरपंच प्रमोद गुप्ता, बिंदेश्वर यादव उपस्थित थें।

कुसमी नगरवासियों ने भी महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

नगरवासियों ने भी अंतर राज्जीय परिवहन पर रोक लगाने हेतु कुसमी एसडीएम के द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ रायपुर के नाम ज्ञापन सौंप कर बताया हैं कि देश में लॉक डाउन जारी हैं. एक राज्य से दूसरे राज्य आवागमन बंद हैं. यहां तक कि एक जिले से दूसरे जिले में भी अनावश्यक आने जाने पर बिना अनुमति प्रवेश निषेध हैं. सामरी से बॉक्साइट लोड करके परिवहन कुसमी, शंकरगढ़, बलरामपुर से धनवार यूपी बॉर्डर होते हुए किया जा रहा हैं. अन्य राज्य से आने वाले ट्रक चालक एवं परिचालक से बलरामपुर जिले सहित अनेक नगरी में कोरोनावायरस की पूर्ण संभावना हैं. उक्त चालक, परिचालक पर पूर्ण विश्वास न करते हुए बॉक्साइट परिवहन बंद करने का उचित निर्णय लिया जाये.

Categorized in: