बलरामपुर राजेन्द्र ठाकुर- जिले के सर्व नाई सेन समाज बलरामपुर के सैलून व्यवसाय संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर ने मुख्यमंत्री के नाम बलरामपुर कलेक्टर को आवेदन
दीया आवेदन में मांग की है कि लॉकडाउन में सभी नाई की दुकानें बंद हो गई हैं जिससे उनके सामने आर्थिक संकट आ खड़ा हो गया है। जिससे उनके परिवार के पालन पोषण में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाज के लोगों का गुजारा बहुत मुश्किल हो रहा है।

आवेदन मे उन्होंने कहां है कि इस महामारी (कोविड-19) के कारण हमारे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है जिसमें सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है तथा हमारे व्यवसाय में किसी भी प्रकार से सामाजिक दूरी का पालन करना किसी भी प्रकार से संभव नहीं है हमारे पास औरों की अपेक्षा बचाव हेतु आधुनिक संसाधन भी नहीं है ताकि हम कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बच सकें यह एक मात्र व्यवसाय है जिसमें हमारी रोजी-रोटी चलती है लेकिन इसको कोरोना महामारी से वर्तमान में लॉक डाउन सोशल डिस्टेंसिंग होने के कारण उक्त कार्य संभव नहीं है हमारे पुश्तैनी व्यवसाय बंद होने के कारण हम आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके हैं हम लोग रोज कमाते तथा रोज खाते हैं आर्थिक आय अधिक नहीं होने के कारण हम बचत नहीं कर पाते हैं ऐसी स्थिति परिवार की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं कर पा रहे हैं। तथा आर्थिक स्थिति को देखते हुए सैलून व्यवसाय के कार्य से जुड़े सभी शहरी ग्रामीण सामाजिक जन हेतु आवश्यक आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की मांग की है ताकि इस महामारी की भयावह संक्रमण काल में हमारे नाई समाज के लोगों का जीवन रक्षा और भरण पोषण चल सके।

Categorized in: