अम्बिकापुर । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने भी छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों को भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई वैक्सीन में बेहतर चयन का अधिकार दिए जाने की मांग की है उन्होंने कहा की को वैक्सीन जिसे पूरा देश और भारत द्वारा विदेशो को भी भेजी जा रही है और इससे छत्तीसगढ़ के नागरिक को वंचित किया जा रहा है।अनुराग ने कहा छत्तीसगढ़ में राजनैतिक कारणों से को- वैक्सीन पर प्रतिबंध लगाया गया है जो अनुचित है। अब तो परीक्षणों में कोविशील्ड से को वैक्सीन के ज्यादा प्रभावी होने के नतीजे सामने आए हैं।

स्वास्थ मंत्री टी एस सिंह देव ने को वैक्सीन पर रोक लगा कर देश के वैज्ञानिकों सहित देश के उच्चतम मेडिकल एजेंसीज को गलत ठहराने का प्रयास किया है।
भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को भेजी गई को वैक्सीन कि खेप को रायपुर में ही रोक के रखा जो निंदनीय है।अब नए परिणामो के बाद टीएस सिंह देव को राज्य की जनता एवं वैज्ञानिकों से माफी मांगनी चाहिए और राज्य के सभी टिकाकरण केंद्रों में को वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करना चाहिए।अनुराग सिंह देव ने भी सीएमएचओ दफ्तर पहुंच वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर जानकारी ली।

को-वैक्सीन उपलब्ध कराने नागरिकों ने सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष के नेतृत्व में शहर के लगभग दर्जन भर लोगों ने कोरोनावायरस से बचाव हेतु को-वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना से रक्षा हेतु टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगवाने गए थे परंतु को- वैक्सीन की उपलब्धता नहीं होना स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा बताया गया।

ज्ञापन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी को बताया गया कि आज 60 साल से उपर और निर्धारित 45 वर्ष से ऊपर के लगभग 10 नागरिक वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुचे जहां उन्हें को-वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई। नागरिकों ने सीएमएचओ से कोविडशील्ड की जगह को वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की गई। नागरिकों ने कहा कि हमारा विश्वास को-वैक्सीन टीके पर है जिसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति सहित अनेको गणमान्य लोगो ने लगवाया है।60 वर्ष से ऊपर जो वेक्सीनेशन के लिए गये थे उनमे नन्द किशोर गुप्ता,कृष्णा कुमार सोनी,रमेश कुमार जिंदल,उमेश कुमार,बद्रीनारायण सहित अन्य तथा 50 से उपर में स्वयं विनोद हर्ष उपस्थित थे।ज्ञापन सौंपने के दौरान मण्डल उपाध्यक्ष बल्लू शर्मा, रामप्रवेश पाण्डेय,संजय गुप्ता,संजीत सिंह उपस्थित रहे।

Categorized in: