रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- छत्तीसगढ़ प्रवेश करते ही प्रवेश द्वार पर जिला गठन के 9 वर्षों के बाद भी अभी भी जिला सरगुजा ही लिखा हुआ है वहीं इसी स्वागत द्वार के 200 मीटर आगे एक और स्वागत द्वार बना हुआ है जिसे लोक निर्माण विभाग के द्वारा लाखों रुपए खर्च करके बनाया गया परंतु आज भी यह स्वागत द्वार अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोग भ्रमित होते रहते हैं।

गौरतलब है कि 17 जनवरी 2012 को बलरामपुर रामानुजगंज जिले का गठन हुआ वही उसके पहले से कन्हर पुल से झारखंड से छत्तीसगढ़ प्रवेश करते ही प्रवेश द्वार लोक निर्माण विभाग के द्वारा स्वागत द्वार बनवाया गया था जिसमें जिला का नाम सरगुजा लिखा हुआ था जिसे आज तक नहीं सुधारा जा सका है जिससे दूसरे प्रदेश से आने वाले लोगों के लिए भ्रम की स्थिति निर्मित होती है वही लोक निर्माण विभाग के द्वारा ही इस स्वागत द्वार के 200 मीटर आगे स्वागत द्वार बनवाया गया है जो आज तक अधूरा पड़ा हुआ है जबकि स्वागत द्वार घर में 10 लाख रुपए के करीब विभाग के द्वारा खर्च कर दिए गए हैं।

Categorized in: