लखनपुर(दिनेश बारी)- 06 अगस्त दिन गुरुवार को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 04 अगस्त को 24 हॉस्पिटल स्टाफ सहित आईटीआई करंट टाइम सेंटर में थारा गए 12 श्रमिकों का आरटी-पीसीआर मेथड से सैंपल लेकर जिला मुख्यालय अम्बिकापुर जांच के लिए भेजा गया था 06 अगस्त को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सहित नगर में हड़कंप मच गया काबिले गौर है कि स्टाफ नर्स अम्बिकापुर से आना-जाना कर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी करती थी साथ ही आज 06 अगस्त को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ नर्स ड्यूटी करने नहीं आई हुई थी उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर पीएस केरकेट्टा के द्वारा दी गई है।

Categorized in: