अंबिकापुर – सूरजपुर जिले के जजावल राहत शिविर में ठहराए गए 9 प्रवासी मजदूर के कोरोना पाॅजेटिव पाए जाने से जिले में हडकंप मच गया है।
सूरजपुर जिले के एक ही दिन में 10 नये कोरोना पोजेटिव मरीज मिले है। सभी संक्रमित मरीज सूरजपुर के जजावल राहत शिविर के हैं। ये सभी मरीज आइसोलेट करके क्वारन्टीन सेंटर में रखे गये थे। ये सभी टेस्ट रेपिड टेस्ट किट से किये गए थे। लिहाजा अब इनकी एक और जांच की जाएगी।

पढ़ें e-paper छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन 29 – 4 – 2020

https://cgfrontline.com/2020/04/28/1571/


बताया गया है कि यहां करीब 102 मजदूर ठहराए गए है। इन मजदूरो की नियमित जांच की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट पाॅजेटिव आई है। रिपोर्ट पाॅजेटिव आने के साथ जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन अब इस बात की तैयारी कर रहा है कि जजावल कैंप सहित तमाम कैंपो के मजदूरो की जांच कराई जाए। 10 संक्रमित मरीजों में एक कांसटेबल भी शामिल है। जो आसोलेशन सेंटर में ड्यूटी में तैनात था।

डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने मीडिया से कहा कि अभी ये रिपोर्ट रैपिड टेस्ट किट से आया है। सभी को रायपुर एम्स लाया जा रहा है। यहां फिर से RT-PCR टेस्ट कराई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम इसे फाइनल मानेंगे ।

Categorized in: