रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- लॉकडाउन के बाद कन्हर एनीकट को भी सील कर दिया गया था जिसके बाद यहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी यहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों  7 वर्षीय बच्ची के द्वारा प्रतिदिन यहां कुर्सी बैठने के लिए दी जाती है वही चाय नाश्ता भी कराया जाता है। 7 वर्षीय रिया के द्वारा प्रतिदिन पुलिसकर्मियों की सेवा नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

                    गौरतलब है  लॉकडाउन प्रारंभ होते ही झारखंड से लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कन्हर एनीकट में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई एनीकट से सटा भरत तिवारी का भी घर है जिनकी 7 वर्षीय बेटी रिया जब पहले दिन पुलिसकर्मियों को दिनभर धूप में खड़े देखी तो अपने घर से जाकर कुर्सी ले जा कर दी वही अपनी माँ से कह चाय बनवाया एवं नाश्ता भी खुद जाकर ले जा कर दी जिसके बाद से आज तक कुर्सी देना एवं चाय नाश्ता पुलिसकर्मियों को कराना नियमित रूप से करती है रिया बताती है कि टीवी में देखी की पुलिस अंकल लोग हम लोगों को कोरेना से बचाने के लिए ड्यूटी कर रहे हैं हमारे घर के सामने भी पुलिस अंकल दिन भर खड़े थे मुझे बहुत खराब लगा कि हम लोग घर के अंदर हैं और पुलिस अंकल धूप में दिनभर खड़े हैं तब मैंने जाकर उनको कुर्सियां दी और मां से कह कर चाय बनवाया एवं नाश्ता ले जा कर दी। मुझे रोज उन्हें चाय नाश्ता करवाने में बहुत अच्छा लगता है।

                                   आरक्षक नागेंद्र पांडे ने बताया कि रिया जब भी हम लोग को खड़े देखती है बोलने लगती है अंकल आप बैठते क्यों नहीं बैठ कर भी तो देख सकते हैं तुरंत लाकर कुर्सी देती है और प्रतिदिन हम लोगों को चाय नाश्ता अपनी मां से लाकर देती है।

Categorized in: