भैयाथान/दतिमा मोड़(दीपक गुप्ता/अनुप जायसवाल)- विकासखंड में 26 तारीख को रजबहर संकुल स्थित प्राथमिक शाला मोहली के संस्था प्रमुख सुदामा पैकरा सहायक शिक्षक एलबी का निधन हो गया था, जिसकी सूचना उनके सहायक साथी द्वारा सर्व शिक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष अमरनाथ चौबे को मिली तथा उन्होंने उक्त सूचना तत्काल विकासखंड शिक्षा अधिकारी फुलसाय मराबी को दी। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक के परिवार को एक्सग्रेशिया राशि का चेक 28 अप्रैल को प्रदान किया।

इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी फुलसाय मराबी, जितेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह, रजबहर संकुल समन्वयक तोषित कुशवाहा, अभय वर्मा, रज़्ज़ाक अंसारी, छग सर्व शिक्षक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष अमरनाथ चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पांडेय, बृजेश पांडेय, महेश पैकरा उपस्थित थे।

Categorized in: