महंगई(मिथलेश जायसवाल)- प्रेम नगर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महंगई में आज छत्तीसगढ़ शासन के सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत नवमी कक्षा की छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।

साइकिल वितरण के इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए 52 छात्राओं को स्कूल प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों के समक्ष 52 नग साइकिल वितरण किया गया जिससे दूरदराज से अध्ययन करने महंगई हायर सेकेंडरी स्कूल में आने वाले नवमी कक्षा के सभी छात्राओं को सहयोग मिलेगा।

शासन की यह एक महत्वपूर्ण योजना है जो ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब तबके से लेकर सभी छात्राओं को स्कूल आने के लिए प्रेरणा व कई किलोमीटर दूर से हायर सेकेंडरी स्कूल का सफर पैदल के बजाय अब साइकिल से करने में छात्राओं को आसानी होगी जिससे आने वाले दिनों मे जो छात्राएं स्कूल नहीं आ रहे वह भी अब इस साइकिल मिलते देख उनका भी शिक्षा के प्रति ध्यानाकर्षण होने की पूरी संभावना व्यक्त किया जा सकता है।

साइकिल मिलते ही सभी छात्राएं शासन को धन्यवाद करते हुए खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल प्रबंधन में रजनीश भारती रामकुमार सिंह सुखनाथ सिंह व जनप्रतिनिधि संतोष जायसवाल उपसरपंच, जगरनाथ सिंह विजय तिवारी, मुन्नालाल समेत छात्राओं के अभिभावक भी शामिल हुए।

Categorized in: