लखनपुर (दिनेश बारी)- जिला प्रशासन के निर्देशानुसार लखनपुर में संचालित बीज दुकानों का औचक निरीक्षण राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 7 जून को किया गया। मापदंडों के अनुरूप दुकानों के लाइसेंस विक्रय किए जाने वाले धान बीजों के कंपनी तथा कालातीत होने के समय अवधि का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान रॉयल जनरल स्टोर में 129 पैकेट धान बीज जप्त की गई साथ ही दूसरे के नाम दुकान के लाइसेंस होने कारण दुकान को सील किया गया। वही जय दुर्गा किसान सेवा केंद्र लखनपुर में विभिन्न कंपनी के धान बीज पाए जाने तथा धान बीजो के लाइसेंस नहीं होने कारण बीज को जप्त कर दुकान संचालक को सुपुर्द किया गया। अग्रिम जांच तक बिक्री पर रोक लगाए जाने कार्रवाई की गई साथ ही दूसरे दल ने जांच के दौरान दुकानों को सही एवं सुचारु नियमानुसार संचालित होना पाया जांच के दौरान नायब तहसीलदार सुश्री कमलावती सिंह, सुश्री श्रुति धुर्वे ,कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। दुकानों में कार्रवाई होता देख अन्य बीज दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए। जांच कार्यवाही से बीज दुकानदारों हड़कम्प मचा रहा है।

Categorized in: