शुदधु लाल वर्मा – अंबिकापुर- कोरोना लॉक डाउन के बाद से सरगुजा संभाग के अंबिकापुर सूरजपुर कोरिया बलरामपुर व सूरजपुर जिले में शासन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सक्रियता के कारण एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं पाए गए हैं जिसके कारण सरगुजा संभाग को ग्रीन जोन में रखा गया है। राज्य सरकार के द्वारा 20 अप्रैल के बाद समीक्षा की जाएगी अगर संभाग में सब ठीक-ठाक रहा तो राज्य सरकार द्वारा राहत प्रदान की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक भारत सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार पूरे देश को 3 ज़ोन मेँ बांटा गया है जिसमें रेड ऑरेंज व ग्रीन जोन शामिल है हॉटस्पॉट वाले क्षेत्र को रेड जोन में पॉजिटिव केस मिलने वाले क्षेत्र को ऑरेंज जोन में एवं जिस क्षेत्र में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं पाए गए हैं उस क्षेत्र को ग्रीन जोन में रखा गया है इसी आधार पर राज्य सरकार द्वारा भी आदेश जारी किया जाना है। अभी तक सरगुजा संभाग के अंबिकापुर सूरजपुर बलरामपुर कोरिया वह जसपुर में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं पाए गए हैं जिसके कारण सरगुजा संभाग ग्रीन जोन के अंतर्गत आता है राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों की स्थितियों का 20 अप्रैल के बाद समीक्षा की जाएगी इसके बाद ही छूट की सीमा तय की जाएगी अगर सरगुजा संभाग में 20 अप्रैल तक कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिलेगा तो निश्चित रूप से 20 अप्रैल के बाद सरगुजा संभाग में छूट मिल सकती है यह तभी संभव होगा जब सरगुजा संभाग वासी लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कर अपने घरों में ही सुरक्षित रहेंगे।

Categorized in: