शुुुदधु लाल वर्मा – मनेंद्रगढ़- कोरोना वायरस की जंग में झगराखाण्ड पुलिस ने एक बार फिर कोरिया पुलिस का मान सम्मान बढ़ाया है पुलिस ने उत्तर प्रदेश से कई राज्यों के मजदूरों को पहुंचा कर वापस जा रही बस के स्टाफ को खाना खिला कर बस के कागजातों की जांच कर रवाना किया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में कई राज्यों के मजदूरों को उनके ग्रह निवास तक एक बस गई थी मजदूरों को छोड़कर वापस आ रही बस को मध्य प्रदेश की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ की सीमा पर घुटरी टोला बैरियर में छत्तीसगढ़ की पुलिस बस को पकड़ लिया पूछताछ में बस चालक द्वारा पुलिस को बताया गया कि उत्तर प्रदेश में कई राज्यों के मजदूर फंसे हुए थे उन्हें छोड़ने के लिए बस उनके गृह ग्राम पर गई थी मजदूरों को छोड़कर वापस उत्तर प्रदेश जा रहा है। पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के बनारस से मजदूरों को लेकर आई बस का दस्तावेजों की जांच की गई जांच में दस्तावेज सही पाए गए उसके पश्चात पुलिस ने बस के दो चालक व एक खलासी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान को खाना खिला कर उन्हें उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया। झगरा खाण्ड पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए कोरिया पुलिस का एक बार फिर मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

Categorized in: