रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कलेक्टर संजीव कुमार झा के आह्वान पर कोरेना महामारी के मद्देनजर लॉक डाउन से प्रभावित राशन कार्ड विहीन परिवारों एवं शहर में रह रहे अन्य जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा 21 किलो खाद्य सामग्री का 75 पैकेट एवं 200 हैंड मेड मास्क कलेक्टर संजीव कुमार झा पुलिस अधीक्षक टी आर कोसीमा एवं जिला पंचायत के सी ई ओ हरीश एस के उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा खाद्यान्न सामग्री सहयोग संग्रहण के लिए निकाले गए वाहन डोनेसन ऑन व्हील को प्रदान किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा प्रदान किए गए 21 किलो खाद्य सामग्री के पैकेट में 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2 किलो दाल, 2 किलो आलू, एक पैकेट नमक एवं सरसों तेल मसाला सहित साबुन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा किए जा रहे प्रयासो की सराहना की एवं जिले वासियों से आह्वान किया कि ऐसे परिस्थिति में आप सभी खाद्य सामग्री डोनेशन आफ व्हील में प्रदान करें ताकि हम उन सामग्रियों को जरूरतमंदो तक पहुंचा सके , हमारा प्रयास है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले के हर एक जरूरतमंद व्यक्ति तक खाद्य सामग्री पहुंचे और कोई भूखा ना रहे,उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। श्री झा ने नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा प्रदान किए गए 75 पैकेट फैमिली पैक को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के निर्देश एसडीएम एवं सीएमओ को दिए। पुलिस अधीक्षक टी आर कोसीमा ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रदान किए गए 75 पैकेट फैमिली पैक की प्रशंसा की एवं उन्होंने कहा कि जिले वासियों को इसी प्रकार आगे आकर मदद करने की आवश्यकता है तभी हम सब मिलकर कोरोना से जंग जीत सकते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन के आह्वान पर डोनेशन ऑन व्हील में 75 पैकेट अनाज एवं 200 माक्स देकर हम लोगो ने एक छोटी सी सहभागिता दर्ज कराई है, मुझे आत्मिक संतुष्टि प्राप्त हुई कि ऐसे विकट संकट की घड़ी में हमने भी एक छोटा योगदान दिया,श्री अग्रवाल ने भी जिले वासियों से डोनेशन ऑन व्हील में सामग्री प्रदान करने की अपील की।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम,एस डी एम अभिषेक गुप्ता तहसीलदार भरत कौशिक सी एम ओ सुमित मेहता पार्षद मुकेश जैसवाल, राजेश सोनी ,प्रमोद कश्यप, विजय रावत ,सांसद प्रतिनिधि पवन गुप्ता ,अनुप कश्यप ,मणि पासवान उपस्थित थे।

6 राज्यों के फंसे 30 लोगों तक कलेक्टर एसपी ने खुद पहुंचाई खाद्य सामग्री- कलेक्टर संजीव कुमार झा पुलिस अधीक्षक टीआर कोसीमा स्वयं नगर के वार्ड क्रमांक 9 में क्राफ्ट मेला लगाने आए 6 राज्यों के फंसे हुए 30 लोगों तक पहुंचकर खाद्य सामग्री प्रदान की एवं उनका कुशलक्षेम पूछा तथा कहा कि आपको किसी प्रकार से कोई भी परेशानी हो तो हम लोगों से संपर्क कर सकते हैं।

Categorized in: