0 थमने का नाम नही ले रही जिले में कोरोना की रफ्तार व मौत का सिलसिला


चंचलेश श्रीवास्तव – सूरजपुर। प्रशासन की तमाम कोशिशो   के बावजूद जिले में न तो कोरोना की रफ्तार कम हो रही है और न ही मौत का सिलसिला रुक रहा है।कोरोना के रफ्तार का आलम यह है कि जांच कम होने के बावजूद शुक्रवार के आंकड़ो में प्रदेश में जिला पहले नम्बर पर था। इधर स्थिति इतनी खराब होने के बाद भी लोगो ने लाकडाउन् को मजाक बना लिया है और यही मजाक आज कुछ लोगो को उस समय भारी पड़ गया जब कलेक्टर  शनिवार को शहर में सम्पूर्ण लाकडाउन् का नजारा लेने निकले।शहर में कही से ऐसा नही लग रहा था कि शहर के लोग चिंतित है या उन्हें अपनी जिम्मेदारी का कोई एहसास भी है। मामला केवल घूमने भर का नही है दुकानों का भी आलम यही था। सिर्फ बड़े दुकानदार ही नही बल्कि छोटे दुकानदार भी पुलिस की समझाइश को नजरअंदाज करते बिंदास दुकानदारी करते दिख रहे थे। शनिवार को कलेक्टर रणबीर शर्मा शहर का जायजा लेने निकले और सुभाष चौक में कुछ देर डटे रहे तो वहां की आवाजाही बता रही थी कि लोग कितने गम्भीर है …?

ऐसे में उन्हें खुद मोर्चा सम्हलना पड़ा और फिर तबियत से तफरीह करने वालो की खबर ली गई, इस दौरान जहाँ कुछ लोगो को उठ बैठक कराई तो कुछ पर जुर्माने की कार्रवाई भी हुई वहीं कुछ हुज्जत करने वालो पर डंडे भी बरसे।जाहिर है कुछ ऐसे भी फंसे जो जरूरी काम से निकले थे।


0 नियमो की अवहेलना पर दर्जन भर दुकानें सील
कलेक्टर ने शनिवार रविवार को जिले में सम्पूर्ण लाकडाउन् करते हुए मुनादी कराई है।लेकिन नजारा देखिये की शनिवार को दोपहर में ये दुकाने खुली मिली जिन्हें सील किया गया। प्रशासनिक टीम ने आज सूरजपुर के दुर्गा वस्त्रालय, शेफ़ी शु सेंटर, मोनिका सुहाग सेंटर, मनोज सब्जी, रितेश सब्जी व शुभम महुआ तथा विश्रामपुर के परिधान वस्त्रांगन, विजय फ़ोटो स्टूडियो, एकान्त किराना दुकान, स्वागत इलेक्ट्रॉनिक, बर्नवाल किराना दुकान को सील किया गया है। इसके अलावे 23 हजार रुपए की जुर्माने की कार्रवाई उन पर की गई है जो लाकडाउन् का उल्लंघन कर घूमते मिले। इस कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर, एसडीएम,तहसीलदार, नपा सीएमओ सहित टीआई व पुलिस तथा नगर पालिका अमला सक्रिय रहा। प्रशासन की उक्त कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।

Categorized in: