अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में टूल किट के मामले को लेकर राजनीति गर्म है। कांग्रेस ने जहां छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा के ऊपर प्रदेश के कई थानों में एफ आई आर दर्ज कराई है तो वही किया गए एफ आई आर के खिलाफ़ भाजपा उग्र नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में थाने के सामने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है। अंबिकापुर में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कोतवाली थाने के सामने बैठकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ऊपर हुए एफआईआर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव् ने बताया कि टूल किट मामले में गैर जमानती धाराओं के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई थानों में पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है जिसके विरोध में भाजपा छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय में थाने के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन कर रही है और पुलिस और सरकार को चेतावनी दे रहे है कि सरकार बदले की राजनीतिक समाप्त करें नहीं तो हम जैसे सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करें।

Categorized in: