अंबिकापुर। संभाग के सबसे बड़े  मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में कोविड-19 संक्रमित मरीजो का उपचार किया जा रहा है,मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सरगुज संभाग के कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर सहित अन्य राज्यो से भी लोग बेहतर इलाज के लिए पहुचते है,कोविड के इस संक्रमण के दौर कोरोना संक्रमित लोगो को जीवन दायनी प्राणवायु-ऑक्सीजन की अत्यधिक जरूरत पड़ रही है,सरगुजा सहित संभाग में सूरजपुर जिले के नयनपुर से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है,मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी न हो इसको लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है,जिसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने 190 जम्बो सिलेंडर की खेप मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया गया है,जिससे लोगो को ऑक्सीजन की कमी न हो सके,कांग्रेस कमेटी  सरगुजा के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि 40 सिलेंडर मेडिकल कॉलेज पहुच चुका है और कुछ ही देर में 160 जम्बो सिलेंडर पहुचने वाला है,,190 सिलेंडर की यह खेप मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल आईसीयू और ऑक्सीजन बैड तैयार हो चुके है साथ ही ग्राउंड फ्लोर में नगर निगम के माध्यम से आईसीयू व ऑक्सीजन बैड की तैयारी चल रही है इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा पूरी व्यवस्था की जा रही है,190 जम्बो सिलेंडर के अलावा जिले में लगभग 200 के आस-पास बफर स्टॉक में सिलेंडर भी रखा गया है,साथ ही स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की स्वीकृति भी मिल चुकी है,अब सोमवार से 20 किलोलिटर का निर्माण कार्य सुरु हो जाएगा,,मेडिकल कॉलेज में बढ़ते मरीजो की संख्या से अस्पताल में काफी लोड बढ़ गया है जिसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लेकर ऑक्सीजन सहित जरूरत की हर सामानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

Categorized in: