राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने वाड्राफनगर के बरतीकलां कन्या विद्यालय की छात्राओं को साइकिलें भेंट कीं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक पोर्ते ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर कुल 59 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। अब छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और वे अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान दे सकेंगी। वहीं विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि
राज्य सरकार की मंशा है कि बेटियाँ आगे बढ़ें, पढ़ें और आत्मनिर्भर बनें। साइकिल वितरण से उन्हें शिक्षा की राह में नई गति और प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकगण, अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विधायक ने सभी छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी।

Categorized in: